फ़ॉलोअर

शनिवार, 24 अप्रैल 2021

कोरोना महामारी के दौर में सुअवसर एवं कुअवसर की मानसिकता का द्वंद

 वैसे यह पहली बार नहीं है की आपदा में लोगों ने सुअवसर मानवता की सेवा के रूप में देखा और लोगों की अपेक्षा से ज्यादा सहायता की चाहे वह भुज का भूकंप हो या केदारनाथ ग्लेशियर की तबाही। भुज के भूकंप व केदारनाथ त्रासदी के दौरान लोगों ने पीड़ितों की मदद भोजन व आवास देकर किया साथ में कुछ संस्थाओं ने पीड़ितों को उनके घर तक पहुंचाया । ऐसी मानसिकता जो सही मायने में मानवता को परिभाषित करती है का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, पर इन दोनों घटनाओं में कुछ लोगों ने कुछ ऐसे कारनामें किये, जो उनकी विक्षिप्त मानसिकता को परिलक्षित कर गयी, लोगों ने पीड़ितों को भुज व केदारनाथ त्रासदी में लूटा, मृत शरीरों से उनके पहने हुए स्वर्ण आभूषणों को अपनी गिद्ध मानसिकता के कारण नोच कर बलात् अपना बना लिया। मुझे याद आती है, एक घटना जिसमें भुज भूकंप के दौरान किसी मकान से एक महिला का मृत शरीर निकाला जा रहा था और पुलिस वालों ने उक्त महिला द्वारा पहने हुए गहनो को निकालकर उस परिवार के एकमात्र बचे हुए वृद्ध पुरुष को देने चाहे, परंतु वह लेने से बार-बार मना करता रहा । जब इसका कारण पूछा गया तब उस वृद्ध ने जवाब दिया यह गहने मैंने भी किसी डैम की त्रासदी के दौरान मृत शरीरों से ही छीने थे, जिन्होंने मुझे भी आज उसी अवस्था में पहुंचा दिया,कृपा करके यह मुझे मत दीजिए। ऐसी मात्र यह पहली घटना नहीं होगी, जिसमें लोगों ने अपने द्वारा किए गए को कुकर्मों का पश्चाताप किया,जो बाद में समाज को एक राह दिखाते हैं।

कुछ ऐसा ही वर्तमान में कोरोना त्रासदी के समय में भी दृष्टिगोचर हो रहा है जहां कोई मुंबई का व्यक्ति अपनी बड़ी कार का विक्रय कर देता है लोगों को महज ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए, तो कहीं सोनू सूद जैसा व्यक्ति लोगों को उनके प्रदेश में भेजने का बीड़ा उठाता है,तो कहीं बनारस में रोटी मैन बनकर लोगों का पेट भरता है, तो दक्षिण में कोई राइसमैन (चावल वितरण सेवा) उभरता है, यही नहीं देश के कई रेलवे स्टेशनों पर निशुल्क खाने पीने की व्यवस्था भी देखने को मिलती है। लेकिन उपरोक्त दैवीय मानसिकता के अतिरिक्त कुछेक लोग अस्पतालों में सामान्य सैय्याओं के शुल्क सामान्य से 10 गुना बढ़ा देते हैं, जो बेड ₹300 प्रतिदिन के शुल्क पर उपलब्ध होते थे उनको आज 3000 से ₹5000 तक पर आवंटन, और ऑक्सीजन व वेंटीलेटर सम्पन्न शायिकाओं/बेड के शुल्कों में अनापेक्षित वृद्धि से अपने कमाने का अवसर समझकर, अपनी कुलषित मानसिकता का परिचय दे रहें हैं। यहां एक पक्ष अपनों पर आए संकट के लिए अपना सबकुछ निछावर कर देने पर आमादा हैं, तो वहीं कुछ लोग उसी विक्षिप्त मानसिकता से अपनों के लिए कल्पनातीत सपने बुन रहें, पर क्या वह कल्पना से बुने हुए सपने कभी वास्तविक धरातल पर सुख दे पाएंगे ? यह एक यक्ष प्रश्न होगा, जिसका जवाब समय जरूर देगा हां, उसमें विलंब हो सकता है, क्योंकि कभी लूट की संपत्ति पर बनामहल सुख नहीं दे सकता, ऐसा इतिहास अतीत से उजागर करता चला आ रहा है l यह विक्षिप्त मानसिकता केवल यही नहीं दृष्टिगोचर होती है, बल्कि अनावश्यक रूप से लोगों द्वारा ऑक्सीजन व अन्य दवाइयों का संग्रहण, जो शायद उनकी आवश्यकता से भी परे है, और मौजूदा समय में किसी अन्य को इसकी सख्त जरूरत है पर उस तक अब पहुंच नहीं सकती या कई भंडारण और वितरकों द्वारा उनके दामों में दस गुना वृद्धि करके कालाबाजारी पर आमादा हैं।

इसके अतिरिक्त प्रतिदिन जरूरतों में आने वाली वस्तुएं जैसे सब्जियां,नींबू, संतरे फल आदि आजकल की कीमतों में दो से कई गुना वृद्धि भी देखने को मिल रही है, जो कुछ राक्षसी प्रवृत्तियों वी मानसिकता का परिचायक बन गई हैं। क्या इस समय की की गई लूट हमारे जीवन में कोई बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकती है, मेरी नजरों में तो बिल्कुल भी नहीं, क्योंकि ये लूट के पैसे चंददिनो की बाह्य खुशी दे सकते हैं, जो आत्मा पर महज एक आवरण चढ़ाकर ही महसूस कर सकते हैं।

उक्त विक्षिप्त मानसिकता व सहृदय मानसिकता के बीच का द्वंद सदियों से चला रहा है, पर जिन्होंने इतिहास से सबक नहीं लिया उनका आजका लूट का सुअवसर निश्चित रूप से कल का कुअवसर बनेगा । 

क्योकि श्रीमद भगवद्गीता में कहां गया है कर्मण्ए वाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचन अर्थात किए गए कर्म का अधिकार तो हमारे अधिकार क्षेत्र में है पर फल नहीं, हां पर मिलेगा जरूर भले ही आज नहीं तो कल या इस जन्म में नहीं तो फिर अगले जन्म में.. कर्मफल को हम यदि एक मील का पत्थर माने तो समयचक्र कभी न कभी उक्त स्थान पर हमे पहुंचायेगा जरूर और गंतव्य पर पहुंचकर उन कर्मफलों को हमको चखना भी पड़ेगा, अब सोचना है तो वो कर्मफल मीठे सुखद भी हो सकते है, और कड़वे तीखे दुखद, जिनके परिणाम हमारे द्वारा खुद ही अतीत में संचित किए जा चुके हैं ।


 

गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

कोरोना-द्वितीय : एक समीक्षा

आजकल की परिस्थितियों से मन विचलित हो जाता है,कोरोना का प्रकोप मानव जाति पर ऐसा वीभत्स दिख रहा जिसमे प्रतिदिन किसी न किसी के बारे में हृदयविदारक समाचार मिलता है । 

ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए हम (ग़ैर सरकारी) व सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक परिवर्तन नही ला पाए या यूँ कहें कि बड़े व्यवसायिक घराने जनहित में व सरकार जितना कर सकती थी उतना नही कर पायी । हाल में कुछेक निजी अस्पतालों ने जो लूट मचायी है वो और भी दुखद व निंदनीय है शायद व्यवसाय मानवता पर पूर्ण रूप से हावी हो गया l सरकार के प्रयास इतनी विशालकाय जनसंख्या के सामने सामान्य ही कहे जा सकते । हाँ पूर्व की सरकारों की तुलना में ज़रूर उन्नत कार्य किया है पर अभी भी निर्वात व्याप्त है।

सरकार को स्वास्थ्य पर अधिक निवेश के बारे में ज़रूर सोचना होगा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति  को भोजन तो सरकार ने  ज़रूर उपलब्ध कराया पर कोरोना काल में वेंटिलेटर पर उसकी पहुँच नही सम्भव करा पायी है जिसका कारण अत्यंत महँगा होना या आवश्यकता अनुरूप उपलब्ध न होना । सरकार ने वैक्सीन पर अच्छा कार्य किया पर उसकी उपलब्धता में और सुधार की आवश्यकता है । 

पर सरकार का कार्य संतोषजनक है, अभी हाल की परिस्थितियों को ग़र देखें तो भारत की दो वैक्सीन कोविशिल्ड व कोवैक्सिन ने अच्छा कार्य किया, १३ करोड़ लोगों में से केवल ७००० लोगों को ही संक्रमण हुआ है। जिस प्रति रक्षा प्रणाली को हम उम्मीद कर रहे थे उसमें सफलता मिली है परंतु अभी वैक्सीन सबको लग नही पायी जो दुखद है,पर उक्त न लग पाने के लिए सरकार ज़िम्मेदार नही है, क्यूँकि ये वैक्सीन का निर्माण आवश्यकता के अनुरूप नही हो पाया, इसमें अमेरिका आदि देशों से आने वाले कच्चे माल पर उनके द्वारा रोक भी एक वजह है । अमेरिका ऐसा नियंत्रण खुद द्वारा बनाए जाने वाली वैक्सीन के लिए कर रहा होगा या आजकल की वैश्विक माँग सामान्य से ज़्यादा हो जाने से भी उपलब्ध न करा पाने के कारण से ऐसा कर सकता।

अभी कुछेक लोग जिसमें विपक्ष कुछ अटपटे से सवाल कर रहा है कि जब वैक्सीन आवश्यकता के अनुरूप नही थी फिर अन्य देशों को निर्यात क्यूँ❓ये तो अजीब से बात है ऐसे ही अन्य देशों से हम कई  सामान आयात करते हैं तो वो भी रोक लगा दें तो परिणाम, हमारे लिए दुःखद ही होगा।अभी हाल में जैसे अमेरिका ने वैक्सीन के कच्चे माल जिसमें कल्चर मीडिया, कल्चर ट्यूब आदि पर रोक़ लगा दी परंतु वो भी ऐसा नही कर सकता क्यूँकि हम सब नाटो संगठन के सदस्य हैं उनको रोक हटानी ही होगी। अंततः सरकार रूसी स्पुतनिक , फ़ाइज़र, मॉडर्ना वैक्सीन की आपूर्ति करने जा रही है जिससे १ मई से सबको वैक्सीन संभव हो पाएगी ।

साथ में सरकार और निर्वाचन आयोग को भी चुनाव के मुद्दे पर पूर्व में सोचना चाहिए था, चुनाव लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए आवश्यक है पर लोग जब जीवित रहेंगे तो ही लोकतंत्र होगा न, ये ज़्यादा विचारणीय होना चाहिए।

इस संकट की घड़ी में सभी से अनुरोध है कि अत्यंत आवश्यक हो तो ही घर से निकले और मास्क हमेशा लगाए l 🙏

कोरोना विषाणु तीसरी लहर : भय का वातावरण ❓

 सम्मानित और स्नेहिल मित्रों आजकल कोविड की तीसरी लहर का अनदेखा भय व्याप्त हो रहा, अभी द्वितीय लहर ख़त्म भी नही हुई और समाचार चैनल वालों ने ए...